PATNA : देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भाजपा की नई सदस्यता ग्रहण कर भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया। विकसित भारत के संकल्प पूर्ति के लिए मैं भाजपा का सदस्य बना हूं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनने के लिए बस एक मिस्ड कॉल करना होगा।
इस सदस्यता अभियान को पीएम नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित सभी मंत्रियों ने सदस्यता अभियान की शुरुआत में मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
पटना में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे, बेतिया सांसद संजय जयसवाल सहित सकड़ो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण कर इसकी शुरुवात की।
इस दौरान आशुतोष ने कहा कि अगर आप भी बीजेपी की सदस्यता लेना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ने कहा कि आप भी सपरिवार भाजपा का सदस्य बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत को विकसित भारत बनाने के लिए मजबूत कीजिए।