एक सितंबर को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलाएंगे सपथ, पूरी जानकारी के लिए पढ़े ये खबर….

SITAMARHI : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान 2024 हेतु कार्यशाला का आयोजन पार्टी कार्यालय सिमरा में किया गया। बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम, क्षेत्रीय सह प्रभारी आशुतोष कुमार, विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार, विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, पूर्व विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद, पूर्व विधायक नगीना देवी एवं सदस्यता अभियान संयोजक दिनकर पंडित, सदस्यता अभियान के जिला के तीन सदस्य उपाध्यक्ष चुनचुन सिंह, उपाध्यक्ष दीप लाल बघेला एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती देवी ने दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय प्रभारी शिवेश राम ने कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत लग्न और संघर्ष के कारण विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं के त्याग एवं बलिदान के कारण संघर्ष करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनी। सर्वव्यापी सर्व स्पर्शी सर्व ग्राही होने के कारण भाजपा सशक्त और मजबूत बना।

तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के द्वारा समाज की अंतिम व्यक्ति तक मुक्त राशन बिजली शौचालय प्रधानमंत्री आवास योजना से घर उज्जवला गैस योजना एवं आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त चिकित्सा का लाभ मिला। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि एवं युवाओं को कौशल विकास योजना के द्वारा ऋण सुविधा मिला जिससे युवा को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।

इस बार का सदस्यता अभियान में माता-सीता की जन्मभूमि सीतामढ़ी प्रदेश में नंबर वन बनेगा और हम अपने निर्धारित लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे। विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की आवश्यकता है। बहुमत होने के कारण धारा 370 का अंत हुआ वर्षों से लंबित राम मंदिर का निर्माण हुआ और भारत का सम्मान विदेश में बढ़ा।विश्व शक्ति और विश्व गुरु के राह पर हम चल रहे हैं। विकसित भारत का सपना साकार होगा।

नगर विधायक डॉ.मिथिलेश कुमार ने कहा भाजपा सिर्फ पार्टी नहीं आपका विचारधारा है और भाजपा की जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। वही विधायक गायत्री देवी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के सपनों को पूरा कर रहे हैं इसलिए अधिक से अधिक योजना जनकल्याणकारी योजना है जिसे गरीबों का हक मिला है। सदस्यता अभियान से प्रत्येक लाभूको को जोड़कर भाजपा का सदस्य बनाना है और भाजपा को सशक्त मजबूत बनाकर 2025 के चुनाव की तैयारी को पूर्ण करना है। भाजपा का रिकॉर्ड भाजपा ही तोड़ता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी का राष्ट्रीय पर्व उत्सव की तरह मनाना है। सदस्यता अभियान भी पार्टी का राष्ट्रीय पर्व है। भाजपा में कार्यकर्ता नींव होते हैं। भाजपा की नींव मजबूत है इसलिए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा सदस्यता अभियान में बिहार में सबसे प्रथम नंबर पर सीतामढ़ी रहेगा, दो सौ सदस्य बनवाने वाला सक्रिय सदस्य माना जाएगा। चुनावी वर्ष में अधिकतम सदस्य बनाना है।

“एक सितंबर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राथमिक सदस्य बनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे और एक सितंबर को ही सदस्यता अभियान की शुरुआत हो जाएगी।” दल से बड़ा देश होता है और कार्यकर्ता का सम्मान भाजपा में मिलता है ।हम सभी 8200002024 पर मिस्ड कॉल देकर लिंक भरकर सदस्य बन सकते है।

कार्यक्रम में सदस्यता अभियान का विषय प्रवेश उपाध्यक्ष दिनकर पंडित ने कराया वहीं संचालन का कार्य जिला उपाध्यक्ष चुनचुन सिंह ने किया। मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री रत्नेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज बैठा ,सीमा जयसवाल ,जिला महामंत्री संजीव चौधरी ,राम आधार महतो ,जिला मंत्री संदीप राय ,डॉक्टर देवेश कुमार ,विश्वजीत पाठक ,सुरेश मिश्रा,संगीता झा ,अशोक चौधरी, मीडिया संयोजक आग्नेय कुमार, सोशल मीडिया संयोजक उमेश गिरी,कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, प्रिंस तिवारी ,प्रदीप गुप्ता ,गौतम राम आजाद, चंदेश्वर पूर्वे ,भारती देवी,गगन देव यादव ,रामनरेश पांडे, बैजू कुमार, जय किशोर शाह, आशा चौधरी समेत सभी मंडल अध्यक्ष महामंत्री और सदस्यता अभियान के प्रत्येक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

तलवार और रामायण बांट भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार ने समाज को शस्त्र और शास्त्र का पढ़ाया पाठ, कहा तलवार और रामायण का वितरण समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने…

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जदयू में शामिल होंगी पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान

जदयू में शामिल होंगी पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

आक्रोश : बाढ़ प्रभावित लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, मिलने पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक को लोगो ने खदेड़ा

आक्रोश : बाढ़ प्रभावित लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, मिलने पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक को लोगो ने खदेड़ा

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

चार साला के लंबे इंतजार के बाद चालू होगा रीगा चीनी मिल, 1 दिसंबर से सुरु होने की निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने की घोषणा जिले के किसानों में खुशी की लहर

चार साला के लंबे इंतजार के बाद चालू होगा रीगा चीनी मिल, 1 दिसंबर से सुरु होने की निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने की घोषणा जिले के किसानों में खुशी की लहर

भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत बनाने की ओर उठाएं मजबूत कदम : आशुतोष शंकर सिंह

भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत बनाने की ओर उठाएं मजबूत कदम : आशुतोष शंकर सिंह