भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत बनाने की ओर उठाएं मजबूत कदम : आशुतोष शंकर सिंह

PATNA : देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भाजपा की नई सदस्यता ग्रहण कर भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया। विकसित भारत के संकल्प पूर्ति के लिए मैं भाजपा का सदस्य बना हूं। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सोमवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य बनने के लिए बस एक मिस्ड कॉल करना होगा।

इस सदस्यता अभियान को पीएम नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च किया। बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित सभी मंत्रियों ने सदस्यता अभियान की शुरुआत में मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
पटना में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, स्वास्थ मंत्री मंगल पांडे, बेतिया सांसद संजय जयसवाल सहित सकड़ो कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण कर इसकी शुरुवात की।

इस दौरान आशुतोष ने कहा कि अगर आप भी बीजेपी की सदस्यता लेना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा। प्रदेश सह कोषाध्यक्ष ने कहा कि आप भी सपरिवार भाजपा का सदस्य बनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत को विकसित भारत बनाने के लिए मजबूत कीजिए।

Related Posts

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

तलवार और रामायण बांट भाजपा विधायक मिथिलेश कुमार ने समाज को शस्त्र और शास्त्र का पढ़ाया पाठ, कहा तलवार और रामायण का वितरण समाज में सांस्कृतिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने…

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जदयू में शामिल होंगी पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान

जदयू में शामिल होंगी पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

आक्रोश : बाढ़ प्रभावित लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, मिलने पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक को लोगो ने खदेड़ा

आक्रोश : बाढ़ प्रभावित लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, मिलने पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक को लोगो ने खदेड़ा

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

चार साला के लंबे इंतजार के बाद चालू होगा रीगा चीनी मिल, 1 दिसंबर से सुरु होने की निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने की घोषणा जिले के किसानों में खुशी की लहर