शर्मनाक : BA की छात्रा की रेप के बाद पोखर में डूबा कर हत्या, फिर छुपाया गया शव, जांच में जुटी पुलिस

MADHUBANI : बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है। जहां बीए की पढ़ाई कर रही मदलित छात्र से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को दफना दिया गया है। पुलिस ने मृतका के शव को रहिका थाना क्षेत्र के सप्ता पार्वती टोला से बरामद किया है। मृतका की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 निवासी 18 वर्षीय उषा कुमारी के रूप में की गई है। वही परिजनो ने गांव के कमलेश यादव पर दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जाता है की पहले लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर शव को पोखर में फेका दिया गया, जिसके बाद में उसे दफना दिया गया है। परिजनों की माने तो गांव के ही लड़की के साथ बराबर छेरखानी करता था। इसकी जानकारी घर बालों को थी, जिसको लेकर घर वालों के द्वारा कमलेश यादव को बराबर चेताया जाता था। लड़की की मां रेखा देवी ने बताया की उसकी पुत्री BA पार्ट 2 की छात्रा थी । घटना से दो रोज पूर्व ट्यूशन पढ़ाकर आने के क्रम में कमलेश यादव उसको रास्ते में घेर कर उसका मोबाईल छीन लिया और उसके साथ छेरखानी किया और 15 जुलाई की रात्रि उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को पास के एक पोखर में फेक दिया। 16 जुलाई की सुबह लड़की का शव पोखर में उपलता देख स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद शव की पहचान महादलित समुदाय के कमल राम और रेला देवी की पुत्री 18 वर्षीय उषा कुमारी के रूप में की गई । इसके बाद कुछ स्थानीय दबंग लोगों के साथ मिलीभगत कर शव को दफना दिया गया। जिसके बाद परिजनो ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रहिका थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार को दिया जिसके बाद पुलिस ने परिजनो की निशानदेही के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले की छानबीन में जुट गई हैं। घटना के बाद से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैली है। वही परिजनो और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जाता है की आरोपी कमलेश यादव गांव में लाइट और साउंड भाड़े पर लगता है और इसके आर में महिलाओं व लड़कियों का मानसिक व शारीरिक शोषण की कई घटना कर चुका है। इस बार कलेश यादव ने BA में पढ़ने बाली महादलित समुदाय की छात्र उषा का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। जिसकी जानकारी आसपास के क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फेल गई है।

Bihari Tak

Related Posts

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में जदयू की महिला जिलाध्यक्ष कामिनी पटेल के साथ हुई बर्बरता की घटना ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के…

सीतामढ़ी के अंबेडकर कल्याण छात्रावास में पुलिस ने छापेमारी कर दो देशी कट्टा किया बरामद, चार नामजद, एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

SITAMARHI : शहर के हॉस्पिटल स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास में बुधवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार को बरामद किया है। हालाकी इस दौरान असामाजिक तत्व छात्रावास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जदयू में शामिल होंगी पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान

जदयू में शामिल होंगी पूर्व मंत्री शाहिद अली खान की पुत्री डॉ. इकरा अली खान

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

शारदीय नवरात्र में दुर्गा सप्तशती के साथ होगा रामायण का पाठ, भाजपा विधायक ने तलवार के साथ बांटे रामायण

आक्रोश : बाढ़ प्रभावित लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, मिलने पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक को लोगो ने खदेड़ा

आक्रोश : बाढ़ प्रभावित लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, मिलने पहुंचे नीतीश कुमार के विधायक को लोगो ने खदेड़ा

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

शर्मनाक : बिहार में जदयू महिला जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप लगा की गई पीटाई, चप्पल की माला पहना बाजार में घुमाया, वीडियो हुआ वायरल

चार साला के लंबे इंतजार के बाद चालू होगा रीगा चीनी मिल, 1 दिसंबर से सुरु होने की निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने की घोषणा जिले के किसानों में खुशी की लहर

चार साला के लंबे इंतजार के बाद चालू होगा रीगा चीनी मिल, 1 दिसंबर से सुरु होने की निरानी ग्रुप के चेयरमैन ने की घोषणा जिले के किसानों में खुशी की लहर

भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत बनाने की ओर उठाएं मजबूत कदम : आशुतोष शंकर सिंह

भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर विकसित भारत बनाने की ओर उठाएं मजबूत कदम : आशुतोष शंकर सिंह